भिलाई। स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल आज अपनी स्थापना की छठवीं वर्षगांठ मना रहा है। इस छोटी सी अवधि में अस्पताल ने लाखों दिलों का ‘स्पर्श’ किया है। विशेषज्ञों की 24 घंटे उपलब्धता, उच्च स्तरीय अधोसंरचना एवं संसाधन के साथ यह अस्पताल अपना विशिष्ट स्थान बनाने में सफल रहा है। विकट और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने में अस्पताल ने अपनी उपयोगिता साबित की है और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरा है। अस्पताल का संचालन पीडिया हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाता है।












