दुर्ग। छत्रपति शिवाजी इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन इंजीनियरिंग फिजिक्स के तत्वावधान में कालेज के शाहिद मेमोरियल विशाल सभागृह में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के डायरेक्टर डॉ. अनुराग वर्मा नेे मां सरस्वती के तैल्य चित्र में दीप प्रज्वलित कर किया। डायरेक्टर डॉ. अनुराग वर्मा ने अपने उद्बोधन में उपस्थित गुरूजनों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साईंस एवं टेक्नालॉजी में भारत पूरे विष्व में अपनी अलग पहचान रखता है, उन्होने आगे विद्यार्थियों को कहा कि साईंस एवं टेक्नालॉजी के क्षेत्र में सिर्फ थ्यौरि पर ही निर्भर न रहकर उसे प्रायोगिक तौर पर रूपांतरित करके नया आविष्कार करने का प्रयत्न करते रहे।












