भिलाई। अपेक्षाकृत नया खेल रॉक बॉल के खिलाडिय़ों ने वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन से मदद की गुहार लगाई है। छत्तीसगढ़ की रॉकबॉल टीम अगले सप्ताह उत्तराखण्ड के रानीखेत में आयोजित तीसरी रॉकबॉल नेशनल चैम्पियनशिप मेें हिस्सा लेने जा रही है। रॉक बॉल एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष ओपी सिंह, महासचिव कु. सुष्मिता एवं कोषाध्यक्ष ने चयनित महिला खिलाडिय़ों की सूची जारी की है।












