दुर्ग। इग्नू के जुलाई 2018 सत्र में प्रवेश हेतु अनेक पाठ्यक्रमों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियो को निशुल्क अध्ययन की सुविधा प्रदान की गयी है। इस संबंध में पाठ्यक्रम में आॅनलाईन प्रवेश लेते समय विद्यार्थी को निर्धारित शुल्क अदा करना होगा तथा दस्तावेजों के साथ जाति प्रमाण पत्र भी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा सूक्ष्म परीक्षण के पश्चात अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों को उनके द्वारा जमा किया गया पूर्ण शुल्क वापस लौटा दिया जायेगा। इस आशय कि जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. राजपूत एवं इग्नू अध्ययन केन्द्र के मुख्य समन्वयक डॉ. अनिल कश्यप ने दी।












