भिलाई। केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने बेंगलुरु में हाल ही में गठित इस्पात मंत्रालय की राष्ट्रीय इस्पात उपभोक्ता परिषद की अध्यक्षता की। इस अवसर पर स्टील मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम एमएसटीसी के मोबाइल ऐप एम-3 ‘एमएसटीसी मेटल मंडी’ लॉन्च किया गया, जो खरीदार को विक्रेता के करीब लाने का काम करेगा। यह मुख्य रूप से छोटे खरीदारों की समस्याओं को दूर करेगा। यह डिजिटल इण्डिया के तहत भारत सरकार की योजना के रूप में शुरू की गई है।












