Arpan-School-Bhilai

Mentally Challenged

भिलाई। एमजे कालेज न केवल विद्यार्थियों को एक सकारात्मक परिवेश में अध्ययन की सुविधा देता है बल्कि उन्हें समाज से जोड़ने का भी सतत प्रयास करता रहता है। इसी कड़ी में महाविद्यालय ने मेन्टली चैलेंज्ड बच्चों के स्कूल अर्पण को एक कूलर भेंट किया है। एमजे कालेज की डायरेक्टर श्रीमती श्रीलेखा विरुलकर ने बताया कि अर्पण स्कूल को यह कूलर एमजे कालेज आॅफ नर्सिंग की ओर से प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की डायरेक्टर श्रीलेखा विरुलकर के अलावा एमजे कालेज आॅफ नर्सिंग की उप प्राचार्य श्रीमती सीजी थॉमस एवं स्टाफ के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। अर्पण स्कूल की संचालक श्रीमती शांता नन्दी ने इसे ग्रहण करते हुए महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Full size460 × 292

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *