दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने तथा यू.पी.ए.सी., छ.ग. लोक सेवा आयोग, व्यापम की परीक्षाओं के लिए कोचिंग कक्षाएँ 15 जुलाई से आरंभ की जा रही है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने बताया कि कला, विज्ञान, वाणिज्य संकाय से उत्तीर्ण विद्यार्थी लोकसेवा आयोग परीक्षा की तैयारी करना चाहते है।












