भिलाई। छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउंडेशन ने रविवार की शाम प्रदेश के रक्तदाताओं के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद श्री गंगाजलि एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष आईपी मिश्रा ने की। प्रेस क्लब के अध्यक्ष टी सूर्याराव व श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बीडी निजामी विशेष अतिथि थे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउंडेशन द्वारा 300 रक्तदाताओं तथा नेत्रदान करने वाले व्यक्तियों के परिजनों का सम्मान प्रशस्ति प्रत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया।












