भिलाई। योग अनुशासित जीवन शैली का दूसरा नाम है। करें योग, रहें निरोग – इस परिकल्पना को साकार करने एवं विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता लाने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर – 2 भिलाई में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में कक्षा तीसरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के बच्चों ने योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास खेल शिक्षक के मार्गदर्शन में किया।












