भिलाई। रिसाली सेक्टर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) क्षेत्रीय कार्यालय में ड्रग्स के उपयोग तथा इसके अवैध व्यापार के खिलाफ एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में डॉ आशीष जैन एवं मेडिकल जर्नलिस्ट दीपक रंजन दास ने अपने वक्तव्य रखे। स्पर्श के प्रबंधक अनुभव ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं तथा विशेषताओं की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर एसओ स्वर्णजीत शर्मा एवं डीएफओ अनिल कुमार सहित बल से जुड़े लगभग 100 सदस्य उपस्थित रहे।












