भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के अंतर्गत टाउनशिप में न्यू सिविक सेंटर स्थित लीज पर आवंटित दुकानों के लीज नवीनीकरण के संबंध में चतुर्थ अपर जिला न्यायाधीश, जिला न्यायालय, दुर्ग, ने प्रहलाद कुमार तिवारी बनाम सेल, बीएसपी के मामले में 18.05.2018 को बीएसपी के पक्ष में अपना फैसला सुनाते हुए बीएसपी की लीज नवीनीकरण राशि की मांगों को पूर्णत: जायज ठहराया है और लीजधारक प्रहलाद कुमार तिवारी को पट्टे के निष्पादन में किसी भी अनुतोष के पाने के अधिकार को खारिज किया है।












