दुर्ग। बरसों से अपनी परेशानियां अपने मन में दबाए पुलिस वालों के परिजनों ने अपनी बहुप्रतीक्षित मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। राज्य में जगह जगह पुलिस वालों के परिजन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। रक्षकों के परिजनों की 14 सूत्रीय मांगों में पौष्टिक आहार, मेडिकल सुविधा, मोबाइल, वर्दी धुलाई, साइकल, किट-पेटी, राशन मानी, आवास एवं यात्रा भत्ता में बढ़ोतरी तथा प्रमोशन, साप्ताहिक अवकाश, 8 घंटे की ड्यूटी, सुरक्षा एवं अनुकंपा नियुक्ति की मांगें शामिल हैं।












