दुर्ग। कातुलबोड के पांच बुजुर्गों ने अपना देहदान कर मानवता की अनूठी मिसाल कायम की है। ‘प्रनाम’ के अध्यक्ष पवन केसवानी ने बताया कि देहदान की वसीयत करने वालों में शीतला मंदिर कातुलबोड निवासी सेवानिवृत्त बालको कमर्चारी श्री मीलुराम देशमुख ने एम्स रायपुर के नाम, प्रेमलाल माहुले एवं उनकी पत्नी श्रीमती शीला माहुले ने शा.आयुर्वेदिक कॉलेज रायपुर के नाम तथा यादव मोहल्ला, कातुलबोड निवासी जगतराम सोनी एवं उनकी पत्नी श्रीमती कमला सोनी ने राजीवलोचन आयुर्वेदिक कॉलेज, चंदखुरी के नाम अपनी देहदान की वसीयतें जारी की है।












