smart-card-camp

Smart Card Ease

भिलाई। जिस स्मार्ट कार्ड को बनवाने के लिए लोगों ने महीनों इंतजार किया है, चुनावी मौसम आते ही वह खैरात की तरह बंटने लगी है। लोग अपना आधार कार्ड लेकर स्मार्ट कार्ड शिविरों में पहुंच रहे हैं और दस मिनट में अपना स्मार्ट कार्ड लेकर जा रहे हैं। स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए वार्डवार शिविर लग रहे हैं। जिन्होंने 2016 में फार्म भरकर फोटो खिंचवाई थी और बायोमैट्रिक्स की फारमैलिटी पूरी की थी उनके नामों की सूची जारी की गई है। नामों की यह सूची शिविर केन्द्रों पर चस्पा की गई है। यहां नाम के आगे एक नम्बर दिया हुआ है जिसका उल्लेख कर 30 रुपए देने पर स्मार्ट कार्ड बनाकर दिया जा रहा है।

Full size460 × 298

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *