BSP-Team-Creativity

BSP workers innovation

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिकों के डीएनए में इनोवेशन कल्चर उत्पन्न हो चुका है। यही वजह है कि बीएसपी के प्रत्येक शॉप में नित नये मॉडिफिकेशन किये जा रहे हैं। सृजनशीलता की कई मिसाल कायम कर चुके भिलाई की इस्पात बिरादरी ने देश-विदेश में अपना परचम लहराया है। इसी क्रम में एसएमएस-1 की इलेक्ट्रिकल की टीम ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए कई महत्वपूर्ण मॉडिफिकेशनों को अंजाम दिया है। उप महाप्रबंधक प्रभारी (विद्युत) बी आर वर्मा तथा उप महाप्रबंधक द्वय बी टुडु एवं सी खान के मार्गदर्शन व नेतृत्व में इलेक्ट्रिकल व मेकेनिकल की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न मॉडिफिकेशनों को अंजाम दिया गया। इन क्रिएटिव सजेशन को क्रियान्वित करने वाले सृजनशील टीम के सदस्य हैं उप प्रबंधक (विद्युत) मुकेश केलकर, राजकुमार धुरंधर, भरतलाल ठाकुर, मनोेज कुमार मेश्राम, अरूण कुमार, ललित कुमार एवं श्री बलीराम।

Full size460 × 261

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *