त्वचा रोग पर स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय में व्याख्यान
भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में आईक्यूएसी सेल द्वारा त्वचा रोग कारण एवं निराकरण विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में त्वचा रोग विषेशज्ञ डॉ. आलोक दीक्षित उपस्थित हुये। आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. ज्योति उपाध्याय ने बताया आज के अनियमित खान-पान व जीवन शैली के कारण त्वचा रोगों में वृद्धि हुई है। त्वचा के सामान्य रोग व त्वचा के देखभाल संबंधित जानकारी देने के लिये कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने कहा बढ़ते प्रदूषण एवं जंकफूड खाने, पर्याप्त नींद न लेने, धूप में ना निकलने के कारण त्वचा रोगों में वृद्धि होती जा रही है।












