रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि भिलाई शहर जिला कांग्रेस का खाका तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी ताकि चुनाव से पहले नए संगठन को काम करने का भी मौका मिले। श्री पुनिया ने प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जायसवाल, दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस के पूर्व सचिव अतुल चंद साहू, सेवादल के दुर्ग जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता से एक चर्चा के दौरान कही।












