भिलाई। विज्ञान के विषयों के साथ 12वीं पास करने के बाद इंजीनियरिंग और मेडिकल बच्चों की फर्स्ट च्वाइस होती है। पर यदि इन क्षेत्रों में जाना संभव नहीं हुआ तो भी ढेरों ऐसे विकल्प हैं जिसे चुनकर विद्यार्थी बेहतर करियर का निर्माण कर सकते हैं। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ हंसा शुक्ला ने बताया कि अधिकांश बच्चों में ग्रेजुएशन के विषय को लेकर कोई दुविधा नहीं होती। पर ऐसे भी विद्यार्थी होते हैं जो महाविद्यालय की दहलीज पर आकर विषय का चयन नहीं कर पाते। ऐसे विद्यार्थियों एवं उनके पालकों के लिए यहां मुफ्त काउंसलिंग की व्यवस्था है।












