रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला खनिज न्यास (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड) के क्रियान्वयन को लेकर छत्तीसगढ़ की जमकर सराहना की। मोदी ने अन्य राज्यों को छत्तीसगढ़ का अनुसरण करने को कहा। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने प्रधानमंत्री को आश्वस्त किया कि नये भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की सशक्त व महत्वपूर्ण भूमिका होगी।












