भिलाई। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर श्री महावीर प्राकृतिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने योग शिविर का आयोजन किया। विद्यार्थियों द्वारा देवआनंद शिक्षा मंदिर राजनांदगांव, कार्यालय नगर पंचायत उतई, ऋषभनगर दुर्ग इत्यादि स्थानों के साथ-साथ नेहरू नगर भिलाई में नि:शुल्क सामुहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। सामुहिक योगाभ्यास के साथ महाविद्यालयीन विद्यार्थीयों द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया। जिसमें जनसमूह ने उत्सुकता के साथ भाग लिया।












