दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर में प्रात: 06:30 बजे से आयोजित योगाभ्यास में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने योग की विभिन्न मुद्राओं एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा संकल्प लिया कि वे इन योग की मुद्राओं का अभ्यास प्रतिदिन के व्यवहार में लायेगें।












