MJ-College-Yoga

MJ College Yoga Day

दुर्ग। हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग शिविर में एमजे कालेज भिलाई के 40 विद्यार्थियों के दल ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शैलेन्द्र सराफ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता राज्य रासेयो समन्वयक एवं पदेन उपसचिव छत्तीसगढ़ शासन डॉ समरेन्द्र सिंह ने की। विश्वविद्यालय रासेयो समन्वयक डॉ आरपी अग्रवाल, जिला संगठक विनय शर्मा एवं विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी रासेयो इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

Full size460 × 303

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *