भिलाई। स्वच्छ भारत समर इन्टर्नशिप स्कीम 2018 के तहत श्री शंकराचार्य महाविद्यालय ने एन.सी.सी. अधिकारी लेफ्टिनेंट के.जे. मंडल और एन.एस.एस. अधिकारी श्रीमती शिल्पा कुलकर्णी के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीमों के साथ मिलकर ग्राम खपरी में जागरूकता रैली निकाली। लगभग 35 छात्र/छात्राओं ने मिलकर गांव की हर गली, मोहल्ला में अपने सफाई नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। इस रैली में गांव के उपसरपंच श्री घनश्याम साहू व ग्राम के निवासी उपस्थित थे।












