भिलाई। करेंगे योग तो रहेंगे निरोग को आत्मसात करते हुए भिलाई के कोहका-कुरूद रोड स्थित संतोष रूंगटा ग्रुप कैम्पस में विश्व योग दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोेजन किया गया। रूंगटा कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालॉजी (आरसीइटी) के सभागार में आयोजित समारोह में कॉलेज फैकल्टी मेम्बर्स़ तथा स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चेयरमेन संतोष रूंगटा ने कहा कि योग की महत्ता को संपूर्ण विश्व ने माना है तथा मान्यता दी है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है अत: स्टूडेंट्स सहित सभी के लिये योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का स्वास्थ्य की दृष्टि से अपना एक विशेष महत्व है।












