रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित नगर माता बिन्नी बाई सोनकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने प्राथमिक से लेकर हाईस्कूल कक्षाओं तक नये प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।












