भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीईओ एम रवि ने बीएसपी के शिक्षा विभाग द्वारा संचालित SSS, Sec-10 के प्रतिभाशाली कक्षा-10 वीं एवं कक्षा-12 वीं के विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि इस स्कूल के इन दोनों ही कक्षा के 70 विद्यार्थियों ने सीबीएसई पाठ्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित शैक्षणिक वर्ष 2017-18 की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं।












