भिलाई। स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत एमजे कालेज आॅफ फार्मेसी, एमजे कालेज आॅफ नर्सिंग तथा राष्ट्रीय सेवा योजना में पंजीकृत विद्यार्थियों के समूह ने आज चिखली से बेलौदी के मध्य बने शिवनाथ नदी के बड़े पुल के दो तरफ जमी हुई रेत, मिट्टी व घास-फूस की सफाई की। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने दीवारों तथा पुल पर स्वच्छता संबंधी श्लोगन लिख कर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया।












