girls-college-durg

Girls College Skill Development

दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग में छात्राओं के लिए कौशल विकास केन्द्र स्थापित किया गया है। महाविद्यालय के उद्यमिता प्रकोष्ठ के संयोजन में स्थापित केन्द्र में कौशल विकास से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेमीनार एवं औद्योगिक इकाई का भ्रमण का आयोजन नियमित रूप से होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने बताया कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास की दिशा में भी दक्षता प्रदान करना इस केन्द्र का उद्देश्य है। टाटा इंस्टीट्यूट आॅफ सोशल साइंसेज के द्वारा प्रस्तावित एड आॅन कोर्स भी प्रारंभ किए जावेगें जिसमें छात्राएँ तीन वर्ष में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा तथा एडवांस डिप्लोमा प्राप्त कर सकेगी।

Full size460 × 269

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *