दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग की जनभागीदारी समिति की नवगठित कार्यकारणी की पहली बैठक आज हुई। नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती जयश्रीसमर्थ की अध्यक्षता में सदस्यों ने महाविद्यालय के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने सभी सदस्यों को महाविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी तथा भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। अध्यक्ष श्रीमती जयश्री समर्थ ने कहा कि हमारी समिति महाविद्यालय के विकास में सदैव तत्पर रहेगी तथा छात्राओं की सुविधओं में कोई कमी नहीं आने दी जावेगी।












