नई दिल्ली (दीपक रंजन दास)। नेशनल बुक ट्रस्ट (राष्ट्रीय पुस्तक न्यास) के चेयरमैन श्रद्धेय बलदेव भाई शर्मा से 20 वर्षों के अंतराल के बाद पुन: मुलाकात हुई। हमेशा की तरह एक बार फिर उनसे कुछ नया सीखने को मिला। कुछ ऐसा करने की प्रेरणा मिली जिसे हम अपने पीछे छोड़कर जाने का संतोष कर सकें। 1990 के पूर्वार्द्ध में रायपुर से दैनिक स्वदेश का प्रकाशन प्रारंभ हुआ। पत्रकारिता का थोड़ा बहुत अनुभव था। एक अंग्रेजी दैनिक नागपुर से प्रकाशित ‘द हितवाद’ एवं एक हिन्दी दैनिक ‘बिलासपुर टाइम्स’ में काम कर चुका था। पत्रकारिता में मेरे गुरू श्रद्धेय शिव श्रीवास्तव के सान्निध्य में जो कुछ सीखने को मिला था, उसीकी थाती लिए मैंने रायपुर का रुख किया।












