भिलाई। ‘न्यू ब्लूडोर कैफे’ का रविवार 8 जुलाई की शाम छह बजे चौहान पार्क व्यू में भव्य शुभारंभ हो रहा है। इस ट्विन फ्लोर कैफे में एक ही समय पर दो पार्टियों का आयोजन किया जा सकता है। यह एक प्योर वेज रेस्टोरेंट है जहां युवाओं की पसंद का खास ध्यान रखा गया है। आॅल ग्लास इंटीरियर्स के साथ इस कैफे के इंटीरियर्स आपको एक खास एम्बियेंस की फीलिंग करवाते हैं। यहां की सिटिंग अरेंजमेंट भी खास है। आलीशान सोफा सेट्स के अलावा रेस्तरां में स्विंग सीटिंग का अरेंजमेंट किया गया है।












