भिलाई। परिवर्तन जीवन का शाश्वत सत्य है। इस दुनिया में कुछ भी स्थाई नहीं है – जीवन भी नहीं। बचपन, किशोरावस्था, युवावस्था, अधेड़ावस्था, बुढ़ापा सबकुछ अपने समय पर आएगा। इसके साथ ही बदलती जाएगी समाज में आपकी स्थिति, बदल जाएंगे आपके अधिकार। इसे सहजता से स्वीकार करेंगे तो तनाव मुक्त आनंदमय जीवन व्यतीत कर सकेंगे। उक्त उद्गार वरिष्ठ पत्रकार दीपक रंजन दास ने ‘हेल्प अस सोसायटी’ द्वारा बुजुर्गों के लिए आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में व्यक्त किए।












