राहुल राज में न देर है और न अंधेर, बन गया भिलाई जिला कांग्रेस : जायसवाल
भिलाई। भिलाई जिला कांग्रेस की मांग सीधे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने उठाने का यह नतीजा निकला है कि 25 साल के टालमटोल के बाद अंतत: भिलाई जिला कांग्रेस का प्रस्ताव पीसीसी ने पारित कर दिया है। इसके साथ ही भिलाई जिला कांग्रेस के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
श्री जायसवाल ने कहा कि यह है कांग्रेस के नए अध्यक्ष का स्टाइल। उनके यहां न तो देर है और न ही अंधेर है। लाग लपेट और घुमाव फिराव की भाषा बोलने के बजाय वे ठोस काम करने में यकीन करते हैं। भिलाई जिला कांग्रेस की मांग करने वाले कई नेता आज हमारे बीच नहीं रहे। पर श्री राहुल गांधी ने उन सबकी इच्छा को पूरा कर भिलाई के कांग्रेसियों को मान दिया है।












