12-July

AISECT BDS College

भिलाई। वर्तमान समय में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए शिक्षा भले ही युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में कामयाब न हो रही हो, लेकिन कंप्यूटर ने इतने विकल्प खोल दिए हैं, जिससे कोई भी बेरोजगार नहीं रह सकता है। वहीं सरकार ने लिपिक वर्ग से लेकर अन्य पदों की भर्ती में कंप्यूटर प्रशिक्षण को अनिवार्य घोषित करके रही-बची कसर भी पूरी कर दी है। कंप्यूटर शिक्षा की बढ़ती मांग और उपयोगिता को देखते हुए कंप्यूटर सेंटरों की ओर युवक- युवतियों का रुझान बढ़ने लगा है। कंप्यूटर के मासिक प्रशिक्षण के साथ एक और दो वर्षीय पाठ्यक्रम सीखने के लिए युवा वर्ग जागरूक हो रहा है। स्कूली शिक्षा के साथ कंप्यूटर ज्ञान मुफीद मानते हुए हर कोई इसकी ओर बढ़ रहा है।

Full size460 × 493

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *