Lions-Club-Release

Lions Club Bhilai Distt. 3233C

भिलाई। लायन्स क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रीतपाल सिंह बाली ने कहा कि यदि व्यक्ति अपना दृष्टिकोण बदलता है तो दृश्य का बदलना तय है। वे यहां लायन्स क्लब भिलाई के 56 शपथ ग्रहण समारोह को मुख्य वक्ता की आसंदी से संबोधित कर रहे थे।श्री बाली ने कहा कि श्रीकृष्ण का जन्म कारागार में हुआ। जहां वे बड़े हुए वहां शिक्षा दीक्षा की व्यवस्था नहीं थी। पर जब-जब संकट आया उन्होंने लोगों की मदद की। अपने दोस्त को बचाने के लिए कालिया नाग का मर्दन किया तो लोगों को भीषण वृष्टि से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। यदि हम श्रीकृष्ण से सीख लेकर अपनी कमियों की बजाय अपनी खूबियों पर फोकस करते हैं तो हमारी खूबियां बढ़ती चली जाती हैं।

Full size460 × 295

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *