भिलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव डा चंदन यादव के मुख्य आतिथ्य में वैशाली नगर विधान सभा क्षेत्र अर्न्तगत दोनों ब्लाक कांग्रेस कमेटियों की एक संयुक्त बैठक तीन दर्शन मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक, पूर्व महापौर समेत कांग्रेस के जिला एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने शिरकत की। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का संचालन केम्प-ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रभाकर राव जनबंधु ने किया। स्वागत भाषण पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अमीर चंद अरोरा ने किया। श्रीमती तुलसी साहू ने बैठक के एजेंडा पर प्रकाश डाला।












