दुर्ग। नये सत्र के लिए 1 जून 2018 से प्रारंभ प्रवेश में अभी तक 60 प्रतिशत से अधिक सीटों पर प्रवेश दिया जा चुका है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कक्षाओं में अध्यापन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बी.कॉम., बी.एससी. एवं बी.ए. प्रथम वर्ष में बड़ी संख्या में छात्राएँ महाविद्यालय में प्रथम दिन पहुँची। स्नातक भाग-1 की कक्षाएँ प्रारंभ की गयी है शीघ्र ही भाग-2 एवं भाग-3 की भी कक्षाएँ प्रारंभ की जावेगी। इस सत्र में प्रवेश की तीसरी सूची भी निकाली जा चुकी है।












