Vimochan-Shankaracharya-Mah

Patrika Vimochan

भिलाई। अपनी परम्परा के अनुरूप श्रीशंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी के विविधा समूह ने गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में एक गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर दो पत्रिकाओं का विमोचन, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान और लब्धप्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ विद्यार्थियों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के जनसम्पर्क संचालक चन्द्रकांत उईके ने इस अवसर पर अपने जीवन के विभिन्न प्रसंगों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को सदा प्रसन्न रहने और अनुशासित रहने की सीख दी। उन्होंने कहा कि हमें जीवन में ऐसा कुछ करना चाहिए कि लोग हमें याद रखें।

Full size460 × 294

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *