भिलाई। संतोष रूंगटा ग्रुप के कालेजों ने इस वर्ष रिकॉर्ड जॉब प्लेसमेंट से राज्य तथा देश के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों में अग्रणी स्थान प्राप्त कर लिया है। रूंगटा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमेन संतोष रूंगटा के अनुसार शिक्षित युवाओं का जॉब प्लेसमेंट संतोष रूंगटा समूह का मजबूत पक्ष रहा है तथा सर्वोच्च तथा सर्वोत्तम प्लेसमेंट के लिये जाना जाता है। इस वर्ष समूह के 85 प्रतिशत स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट मिला। यह ग्राफ निरंतर बढ़ता जा रहा है।












