दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग की प्राध्यापक डॉ. अलका तिवारी को भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र, मुबंई द्वारा 34 लाख रूपये की लागत वाला रिसर्च प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया है। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. राजपूत ने बताया कि 3 वर्षों में पूर्ण होने वाली इस शोध परियोजना में डॉ. अलका तिवारी विषय रेडिएशन इन्ड्यूस्ड मॉडीफिकेशन आॅफ काईटोशन फॉर इफेक्टिव रिमोवल आॅफ टेक्सटाईल आर्गेनिक डायज पर शोध कार्य करेंगी। इस शोध कार्य में सहायता हेतु भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र द्वारा उन्हें जूनियर रिसर्च फेलो नियुक्त करने की सुविधा भी प्रदान की गयी है।












