भिलाई। आने वाले छह वर्षों में भारत की जनसंख्या विश्व में सबसे अधिक हो जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के कारण एक तरफ जहां नवजात शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) की दर कम हुई है वहीं जीवन प्रत्याशा में भी वृद्धि हुई है। यही वजह है कि शहरी परिवारों में एक या दो बच्चों के बावजूद जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। इस विषय पर हमने स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल के शिशु रोग एवं स्त्री एवं प्रसूती विशेषज्ञों से चर्चा की।












