डॉ जैन ने बताया कि उम्र के अनुपात में बच्चों का वजन तथा कद बढ़ना चाहिए। आंखों, दांतों एवं गले की जांच से कई रोगों का समय पर पता लगाकर उसकी रोकथाम की जा सकती है। दांतों का सामान्य दर्द या कीड़े लगने जैसी घटनाओं से बच्चे के भोजन में व्यवधान आ सकता है। बच्चों में कम वजन तथा सर्दी खांसी जैसी मौसमी समस्याएं मिलीं। कुछ बच्चों में मुख संबंधी शिकायतें भी मिलीं। पर बच्चों का औसत स्वास्थ्य अच्छा था। शिविर में स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी की टीम ने सहयोग किया।












