रायपुर। राजधानी के नंदनवन के समीप संतोष रूंगटा एजुकेशनल कैम्पस में संचालित रूंगटा इंटरनेशनल स्कूल (आरआईएस) के आईबी बोर्ड के मिडिल इयर प्रोग्राम (एमवायपी) के उत्कृष्ट परिणाम रहे। इसके अंतर्गत दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट निशित अनुराग अग्रवाल तथा आयुष जैन ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से उल्लेखनीय सफलता दर्ज की तथा टॉप लीडिंग एचीवर रहे। आईबी बोर्ड के अंतर्गत आयोजित हुई इन परीक्षाओं में एमवायपी इ-असेसमेंट, एमवायपी-असेसमेंट के अंतगत तर्कशक्ति तथा सृजनात्मक असेसमेंट के स्थापित ग्लोबल मॉडल के अनुसार परीक्षण किया जाता है।












