भिलाई। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए एमजे कालेज परिवार ने दूरस्थ इलाकों में स्वच्छता एवं डेंगू के प्रति जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाया। महाविद्यालय की डायरेक्टर श्रीलेखा विरुलकर, प्राचार्य डॉ कुबेर गुरुपंच, समन्वयक वीके चौबे के नेतृत्व में महाविद्यालय परिवार ने छावनी, हथखोज, कोसानगर, राजीव नगर आदि क्षेत्रों में जाकर जनसम्पर्क किया।












