भिलाई। आईपीसी एकाडमी की संचालक करियर काउंसलर मिट्ठू मैडम को इंडो-नेपाल सम्मेलन में शिक्षक-श्री सम्मान से नवाजा जाएगा। उन्हें यह सम्मान शिक्षक दिवस पर 5 सितम्बर को दिल्ली में दिया जाएगा। नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा तथा नेपाली दूतावास कतर के पूर्व राजदूत डॉ. श्यामानन्द सुमन इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्हें यह अवार्ड शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए दिया जा रहा है।












