भिलाई। संतोष रूंगटा समूह के रूंगटा कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालॉजी (आरसीइटी) ने टीम-एक्सेला नाम से कॉलेज के आॅटोमोबाइल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 18 सदस्यीय स्टूडेंट्स के दल ने अपने पहले ही प्रयास में चिटकारा यूनिवर्सिटी, पंजाब में आयोजित महिन्द्रा बाजा एसएइ-इंडिया 2019 प्रतियोगिता के फायनज राउण्ड के लिये क्वालिफाइ कर लिया है। प्रतियोगिता के पहले राउण्ड में स्टूडेंट्स द्वारा डिजाइन किये गये आॅल टेरेन व्हीकल के डिजाइन को बेहतरीन प्रेजेण्टेशन तथा डिजाइनिंग के लिये बोनस पॉइंट मिले। प्रतियोगिता के फायनल राउण्ड के दौरान इस व्हीकल को बनाकर इसका चलित अवस्था में प्रस्तुतीकरण होगा।












