दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रायोजित 5 दिवसीय इंस्पायर साइंस कैम्प के दूसरे दिन आज राष्ट्रीय स्तर के विषय-विशेषज्ञों के व्याख्यान के साथ-साथ विद्यार्थियों को साइंस कालेज, दुर्ग की आधुनिक प्रयोगशालाओं में उनके विषय से संबंधित नवीनतम प्रायोगिक कार्य कराये गये। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं इंस्पायर प्रोग्राम के समन्वयक डॉ. एस.के. राजपूत ने बताया कि प्रायोगिक कार्यों के दौरान विद्याथिर्यों ने साइंस कालेज, दुर्ग में उपलब्ध आधुनिक उपकरणों तथा रासायनिक विलियनों एवं भूगभर्शास्त्र विभाग में उपलब्ध चट्टानों, खनिजों एवं जीवाष्मों की जानकारी कौतूहल वश प्राप्त की।












