भिलाई। एमजे कालेज में अखण्ड भारत की संकल्पना विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। संघ के प्रांत प्रचारक डॉ सुरेन्द्र कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग की अध्यक्ष डॉ अंजनी शुक्ला, संघ के श्री ज्योतिकांत एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी संघ के अध्यक्ष नितेश सिंह, महाविद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती श्रीलेखा विरुलकर एवं अध्यक्षता प्राचार्य डॉ कुबेर सिंह गुरुपंच ने की।
डॉ सुरेन्द्र ने राष्ट्रीय अखण्डता एवं समरसता का अर्थ समझाते हुए टीवी चैनलों पर आने वाला भारतीय मान्यताओं के अनुसार अमर्यादित धारावाहिकों की चर्चा की।












