भिलाई। एमजे कालेज मं छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 107 छात्रों की सहभागिता रही। प्रतियोगिता के विषयों को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया था। ए वर्ग में सतनामी समाज की विशेषताएं, बी वर्ग में छत्तीसगढ़ के किसी एक महापुरुष/संत की प्रेरक जीवनी, सी वर्ग में घासीदास संस्कृति भारत का एकात्मता का आधार है तथा डी वर्ग में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति के विद्यार्थियों के विकास एवं कल्याण के लिए संचालित शैक्षणिक योजनाएं पर निबंध लिखा जाना था।












