भिलाई। रक्षाबंधन की पूर्व वेला पर आज एमजे कालेज की छात्राओं ने पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। पुलिस कर्मियों ने भी इस मौके पर उनसे एक भाई के रूप में हमेशा साथ निभाने का वायदा किया। एमजे कालेज की डायरेक्टर श्रीलेखा विरुलकर की प्रेरणा से किए गए इस कार्यक्रम की सभी ने प्रशंसा की है।












